बीकानेर: रानीबाजार में गेहूं से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टल गया
बीकानेर के रानीबाजार क्षेत्र में देर रात गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसा रानीबाजार पुलिया के पास हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। ट्रक पलटने से सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया, जिससे कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही में परेशानी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु बना