बागीदौरा: कलिंजरा में सरपंच व वार्ड पंचों का विशाल जुलूस निकला, समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला
कलिंजरा में पंचायत चुनाव के बाद कलिंजरा में सरपंच एवं वार्ड पंचों के समर्थन में आज शनिवार दोपहर 3बजे विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समर्थकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच जुलूस गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरा। जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत कर खुशी जाहिर की। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।