गुना: फतेहगढ़ क्षेत्र में बर्थडे पार्टी से महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को जिला कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Guna, Guna | Feb 22, 2024 गुना के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी में नव विवाहित महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी बृजेश सहरिया को जिला न्यायालय ने 10 वर्ष की सजा सुनाई है। महिला के पिता ने अगस्त 2020 में थाना में शिकायत की थी। महिला मायके में थी, इसी दौरान आरोपी ने महिला का अपहरण कर दुष्कर्म किया। न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष का कारावास और ₹6000 के जुर्माना की सजा सुनाई है।