गुना: इमझरा गांव में पड़ोसी किसान पर एक ही परिवार के लोगों ने लगाए पाइपलाइन तोड़ने के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
Guna, Guna | Feb 21, 2024 गुना के इमझरा गांव में खेत में लगी पाइपलाइन को तोड़ने के एक परिवार के लोगों ने पड़ोसी किसान पर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। फरियादी बलभद्र सिंह ने कलेक्टर को बताया, पड़ोसी किसान उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से परेशान कर रहा है। पाइपलाइन तोड़ दी है। कुछ समय पहले कलेक्टर के निर्देश पर उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था