शंभूगंज: बाटो गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, ट्रैक्टर जब्त कर थाने लाया गया
बाटो गांव के समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जिसे जब्त कर थाना लाया है। जबकि चालक पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गया। गुरुवार की दोपहर बाद करीब 3 बजे शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक जब्त कर लाए गए अवैध बालू लदा ट्रैक्टर का किसी ने चलान नहीं दिखाया है। पुलिस ने बताया इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।