शंभूगंज: विरनौधा गांव में दबंगों ने नल जल योजना का पाइप काटा, बीडीओ से की शिकायत
विरनौधा गांव में दबंगों ने नल जल योजना का पेयजलापूर्ति पाइप काट दिया। जिसके कारण कविता देवी के घर में पानी मिलना बंद हो गया। घटना के बाद पीड़िता कविता देवी बुधवार की दोपहर बाद करीब 2 बजे शंभूगंज बीडीओ नीतीश कुमार से मिलकर गांव के ही सागर कुमार व उसकी पत्नी पर पाइप काटने का आरोप लगाते हुए शिकायत किया है। जहां बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का अश्वासन दिया है।