शंभूगंज: शंभूगंज पुलिस ने तीन गांवों में छापेमारी कर एक महिला समेत तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
शंभूगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने तीन अलग-अलग गांव में छापेमारी करते हुए तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताई कि कसबा गांव से योगेंद्र दास बेलसिरा गांव से सिकंदर यादव और कुन्नथ गांव से गिरफ्तार महिला वीणा देवी को पुलिस अभिरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है।