शंभूगंज: बसुहारा गांव में ज़मीन विवाद में वृद्ध के साथ मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
बसुहारा गांव में जमीन विवाद में वृद्ध मणि शर्मा को उसके ही भतीजा ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे की है। घटना के बाद जख्मी वृद्ध अपने पुत्री मंजू देवी के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।