शंभूगंज: कैथा गांव के युवक के खाते से साइबर अपराधियों ने यूपीआई के ज़रिए ₹37000 उड़ाए
कैथा गांव के दिवाकर कुमार के बचत खाते से साइबर अपराधियों ने युपीआई के जरिए 37000 रूपया निकासी कर ली। घटना के बाद पीड़ित युवक दिवाकर कुमार बुधवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद फिर पुलिस के सलाह पर युवक बैंक जाकर अपना खाता को फ्रिज कराया।