शंभूगंज: कुन्नथ गांव में युवक ने पैसे की मांग पूरी न होने पर पिता को पीटा, मामला थाने पहुंचा
कुन्नथ गांव में ₹50000 का डिमांड पूरी नहीं करने पर युवक छोटू कुमार ने अपने ही पिता बैजनाथ मंडल को गाली गलौज और मारपीट करते हुए जख्मी कर दिया। घटना के बाद जख्मी बैजनाथ मंडल मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे शंभूगंज थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पुत्र छोटू कुमार पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।