Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand

सोलन: “एडमिशन 2026 को लेकर देश भक्ति यूनिवर्सिटी की प्रेस वार्ता, छात्रों के भविष्य पर फोकस।” #himachalpradesh #students...

Shimla Urban, Shimla | Jan 24, 2026

MORE NEWS

भूषण ज्वेलर्स सोलन

भूषण ज्वेलर्स सोलन

Shimla Urban, Shimla | Aug 11, 2026

#शिमला  :- विकास खण्ड चौपाल में बीपीएल परिवारों एवं लाभार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित

विकास खण्ड चौपाल में बीपीएल परिवारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमें लगभग 300 बीपीएल परिवारों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों, आवश्यकताओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना गया। विभिन्न विभागों एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं में से अधिकांश मामलों पर मौके पर ही निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाया जा सके।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता मापदंडों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा।

विकास खण्ड चौपाल द्वारा भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

#शिमला :- विकास खण्ड चौपाल में बीपीएल परिवारों एवं लाभार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित विकास खण्ड चौपाल में बीपीएल परिवारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन तीन सत्रों में किया गया, जिसमें लगभग 300 बीपीएल परिवारों एवं लाभार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, शिकायतों, आवश्यकताओं एवं सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना गया। विभिन्न विभागों एवं सरकारी योजनाओं से संबंधित मामलों पर मौके पर ही आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं में से अधिकांश मामलों पर मौके पर ही निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पात्रता मापदंडों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। विकास खण्ड चौपाल द्वारा भविष्य में भी ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Aug 11, 2026

*शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में किए 15 करोड़ से अधिक के उद्घाटन व शिलान्यास*

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत दूर दराज़ खनाशनी क्षेत्र में मौजूद थे जहां पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओ के भूमि पूजन और उद्घाटन किये। उन्होंने 5 करोड़ 58 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली क्वालटा सम्पर्क सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया और इसी मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रूपये से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड 3 वर्ष से भी कम समय में पूरा किया गया जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।इसके साथ ही उन्होंने धानसर सम्पर्क मार्ग के उन्नयनीकरण का भूमिपूजन भी किया। इस कार्य पर 6 करोड़ 99 लाख रुपयों का व्यय होना है। तदोपरान्त उन्होंने ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत हरोट संपर्क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 88 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। अपने प्रवास के अंतिम चरण में रोहित ठाकुर ने धानसर में स्वर्गीय विजय सिंह ठाकुर और स्व अनिल चौहान मेमोरियल वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रुपए देने की भी घोषणा की।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस पूरे क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक और भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव भूतपूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गई है जिनकी प्रदेश के विकास के प्रति एक सकारात्मक सोच थी और यह मानना था कि पहाड़ों के विकास में सर्वाधिक योगदान सड़कों का रहता है। सड़के, जो न केवल दूर दराज़ के क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ती है, बल्कि सेब बागवानी बहुल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे की किसान बागवान अपनी फसल समय पर बाज़ारों में पहुंचा सकते है और अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं। इसी दृष्टि से पिछले वर्ष इस क्षेत्र की सबसे दूरस्थ और सीमावर्ती धानसर शिलोली सड़क का निर्माण भी किया गया। यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है बल्कि इससे सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य की कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतें भी लाभान्वित होंगी। इसके अतिरिक्त खनाशनी क्षेत्र में 15 विभिन्न सड़कों की पासिंग हुई है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान अत्यधिक बरसात के कारण खनाशनी क्षेत्र में सड़कों का बहुत अधिक नुकसान हुआ था। फिर भी सेब सीज़न के मद्देनज़र युद्ध स्तर पर सड़कों को बहाल किया गया और बागवानो के सेब को मंडी तक पहुँचाया गया। इस वर्ष के लिए भी लोक निर्माण और अन्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए है कि वह अपनी तैयारियों को दुरस्त रखें जिससे बागवानो को कोई परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निदान का आश्वासन भी दिया। 
इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई नावर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, प्रधान ग्राम पंचायत गिलटाडी संजना कुमारी, उप प्रधान हीरानंद, पंचायत समिति सदस्य महीप चंगेटा, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-०-

*शिक्षा मंत्री ने खनाशनी क्षेत्र में किए 15 करोड़ से अधिक के उद्घाटन व शिलान्यास* शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत दूर दराज़ खनाशनी क्षेत्र में मौजूद थे जहां पर उन्होंने विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओ के भूमि पूजन और उद्घाटन किये। उन्होंने 5 करोड़ 58 लाख रूपये से स्त्रोन्नत होने वाली क्वालटा सम्पर्क सड़क के कार्य का भूमि पूजन किया और इसी मार्ग पर 2 करोड़ 10 लाख रूपये से नवनिर्मित पुल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि इस पुल का निर्माण रिकॉर्ड 3 वर्ष से भी कम समय में पूरा किया गया जोकि एक बड़ी उपलब्धि है।इसके साथ ही उन्होंने धानसर सम्पर्क मार्ग के उन्नयनीकरण का भूमिपूजन भी किया। इस कार्य पर 6 करोड़ 99 लाख रुपयों का व्यय होना है। तदोपरान्त उन्होंने ग्राम पंचायत झालटा के अंतर्गत हरोट संपर्क मार्ग का भूमिपूजन किया। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 88 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। अपने प्रवास के अंतिम चरण में रोहित ठाकुर ने धानसर में स्वर्गीय विजय सिंह ठाकुर और स्व अनिल चौहान मेमोरियल वॉलीबॉल खेल कूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और स्थानीय युवक मण्डल को 50000 रुपए देने की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने बताया कि खनाशनी क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण अंग है। इस पूरे क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक और भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव भूतपूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गई है जिनकी प्रदेश के विकास के प्रति एक सकारात्मक सोच थी और यह मानना था कि पहाड़ों के विकास में सर्वाधिक योगदान सड़कों का रहता है। सड़के, जो न केवल दूर दराज़ के क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ती है, बल्कि सेब बागवानी बहुल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे की किसान बागवान अपनी फसल समय पर बाज़ारों में पहुंचा सकते है और अपनी अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर सकते हैं। इसी दृष्टि से पिछले वर्ष इस क्षेत्र की सबसे दूरस्थ और सीमावर्ती धानसर शिलोली सड़क का निर्माण भी किया गया। यह सड़क न केवल स्थानीय निवासियो के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है बल्कि इससे सीमावर्ती उत्तराखंड राज्य की कोठीगाड़ क्षेत्र की किराणु और दुचाणु पंचायतें भी लाभान्वित होंगी। इसके अतिरिक्त खनाशनी क्षेत्र में 15 विभिन्न सड़कों की पासिंग हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मानसून के दौरान अत्यधिक बरसात के कारण खनाशनी क्षेत्र में सड़कों का बहुत अधिक नुकसान हुआ था। फिर भी सेब सीज़न के मद्देनज़र युद्ध स्तर पर सड़कों को बहाल किया गया और बागवानो के सेब को मंडी तक पहुँचाया गया। इस वर्ष के लिए भी लोक निर्माण और अन्य विभागों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गए है कि वह अपनी तैयारियों को दुरस्त रखें जिससे बागवानो को कोई परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निदान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जुब्बल कोटखाई नावर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मेहता, जिला परिषद सदस्य सरस्वती नगर नेहा मेहता, पंचायत समिति उपाध्यक्ष लोकपाल शरखोली, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष संदीप सेहटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, प्रधान ग्राम पंचायत गिलटाडी संजना कुमारी, उप प्रधान हीरानंद, पंचायत समिति सदस्य महीप चंगेटा, साथ लगती पंचायतों के जन प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Aug 11, 2026

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए अधिकांश निर्णय कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई।
बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 31 मई, 2026 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1628 निर्णय लिए गए, जिनमें से अधिकांश निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। शेष निर्णयों को लेकर भी चर्चा की गई, जिनमें गृह, राजस्व, वित्त, लोक निर्माण विभाग, वन, जलशक्ति, कार्मिक, श्रम एवं रोजगार, पंचायती राज, बहुउद्देशीय परियोजनाएं व ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता से जुड़े निर्णय शामिल हैं।
जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की और बाकी निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, सचिव मुख्यमंत्री राकेश कंवर, सचिव सहकारिता व टीसीपी अमरजीत सिंह, सचिव बागवानी व कृषि सी. पालरासू, सचिव आयुष ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक ट्रेजरी विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.0.

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए अधिकांश निर्णय कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक हुई। बैठक में आवास, तकनीकी शिक्षा एवं नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में अवगत करवाया गया कि 13 जनवरी, 2023 से 31 मई, 2026 तक मंत्रिमंडल की बैठकों में 1628 निर्णय लिए गए, जिनमें से अधिकांश निर्णय पूरी तरह कार्यान्वित किए जा चुके हैं। शेष निर्णयों को लेकर भी चर्चा की गई, जिनमें गृह, राजस्व, वित्त, लोक निर्माण विभाग, वन, जलशक्ति, कार्मिक, श्रम एवं रोजगार, पंचायती राज, बहुउद्देशीय परियोजनाएं व ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता से जुड़े निर्णय शामिल हैं। जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की और बाकी निर्णयों को समयबद्ध कार्यान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन, सचिव मुख्यमंत्री राकेश कंवर, सचिव सहकारिता व टीसीपी अमरजीत सिंह, सचिव बागवानी व कृषि सी. पालरासू, सचिव आयुष ए. शायनामोल, सदस्य सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, निदेशक ट्रेजरी विजय वर्धन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। .0.

Shimla Urban, Shimla | Aug 11, 2026

*जनगणना के दूसरे चरण के लिए तीन चरणों में दिया जा रहा प्रशिक्षण - उपायुक्त*

जनगणना के दूसरे चरण के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके मद्देनज़र आज बचत भवन में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर 11 से 12 अगस्त, दूसरा शिविर 13 एवं 14 अगस्त और तीसरा शिविर 17, 18 और 19 अगस्त 2026 तक चलेगा। इन शिविर में जिला स्तर, उपमंडल स्तर और तहसील स्तर के अधिकारियों को जणगणना के दूसरे चरण के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी करें। जनगणना में तय मानकों में सही जानकारी भरी जानी चाहिए। इसके अलावा कोई भी तथ्य छूटना नहीं चाहिए। 1 सिंतबर से 30 सिंतबर 2026 तक जनगणना-2027 के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना की तैयारियां जिला शिमला में तेज कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में जनसंख्या गणना का कार्य राष्ट्रीय कार्यक्रम से अलग समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार दर्ज की जाएगी। भारत सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए जनसंख्या गणना का विशेष चरण सितंबर 2026 में आयोजित किया जाना है।

जनगणना का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से जिले की वास्तविक जनसंख्या, परिवारों की संरचना, आयु एवं लिंग संबंधी विवरण, शिक्षा, रोजगार, प्रवास तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित अद्यतन आंकड़े प्राप्त होंगे। इस बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से संचालित किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों के संग्रहण, निगरानी और प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।

जिला प्रशासन शिमला द्वारा जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों एवं प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति की जानकारी दर्ज करेंगे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वह जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा जनगणना कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। सामान्य तौर पर जनसंख्या गणना पूरे भारत में फरवरी के महीने में की जाती है, जो फरवरी 2027 से की जाएगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश स्नोबाउंड स्टेट है जिसमें बहुत सारे क्षेत्र ऐसे हैं, जिसमें बर्फ गिरती है। इसी में जिला शिमला भी शामिल है। 

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जनगणना कर्मियों के साथ सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध करवाएं। प्रत्येक परिवार की सहभागिता से शिमला जिला की जनसंख्या का सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ा तैयार करने में सहायता मिलेगी।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल, एडीएम प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी, सभी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज, नायब सदर कानूनगो ओम प्रकाश सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।
-०-

*जनगणना के दूसरे चरण के लिए तीन चरणों में दिया जा रहा प्रशिक्षण - उपायुक्त* जनगणना के दूसरे चरण के लिए तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके मद्देनज़र आज बचत भवन में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में प्रशिक्षिण शिविर का आयोजन किया गया। पहला शिविर 11 से 12 अगस्त, दूसरा शिविर 13 एवं 14 अगस्त और तीसरा शिविर 17, 18 और 19 अगस्त 2026 तक चलेगा। इन शिविर में जिला स्तर, उपमंडल स्तर और तहसील स्तर के अधिकारियों को जणगणना के दूसरे चरण के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि जनगणना के दूसरे चरण में भी सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ ड्यूटी करें। जनगणना में तय मानकों में सही जानकारी भरी जानी चाहिए। इसके अलावा कोई भी तथ्य छूटना नहीं चाहिए। 1 सिंतबर से 30 सिंतबर 2026 तक जनगणना-2027 के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना की तैयारियां जिला शिमला में तेज कर दी गई हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक एवं मौसमी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में जनसंख्या गणना का कार्य राष्ट्रीय कार्यक्रम से अलग समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रत्येक व्यक्ति से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक एवं आर्थिक जानकारी निर्धारित प्रपत्र के अनुसार दर्ज की जाएगी। भारत सरकार के अनुसार हिमाचल प्रदेश के लिए जनसंख्या गणना का विशेष चरण सितंबर 2026 में आयोजित किया जाना है। जनगणना का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके माध्यम से जिले की वास्तविक जनसंख्या, परिवारों की संरचना, आयु एवं लिंग संबंधी विवरण, शिक्षा, रोजगार, प्रवास तथा अन्य सामाजिक-आर्थिक पहलुओं से संबंधित अद्यतन आंकड़े प्राप्त होंगे। इस बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल तकनीक से संचालित किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों के संग्रहण, निगरानी और प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी। जिला प्रशासन शिमला द्वारा जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों एवं प्रगणकों को आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। प्रगणक निर्धारित क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार एवं व्यक्ति की जानकारी दर्ज करेंगे। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वह जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा जनगणना कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। सामान्य तौर पर जनसंख्या गणना पूरे भारत में फरवरी के महीने में की जाती है, जो फरवरी 2027 से की जाएगी। लेकिन हिमाचल प्रदेश स्नोबाउंड स्टेट है जिसमें बहुत सारे क्षेत्र ऐसे हैं, जिसमें बर्फ गिरती है। इसी में जिला शिमला भी शामिल है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि जनगणना कर्मियों के साथ सहयोग करें और मांगी गई जानकारी सही रूप में उपलब्ध करवाएं। प्रत्येक परिवार की सहभागिता से शिमला जिला की जनसंख्या का सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़ा तैयार करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान नगर निगम आयुक्त सचिन कंवल, एडीएम प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी, सभी एसडीएम, जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज, नायब सदर कानूनगो ओम प्रकाश सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Aug 11, 2026

सोलन: “एडमिशन 2026 को लेकर देश भक्ति यूनिवर्सिटी की प्रेस वार्ता, छात्रों के भविष्य पर फोकस।” #himachalpradesh #students... - Shimla Urban News