बाह: फरैरा में पारिवारिक विवाद के दौरान पत्नी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, पति गिरफ्तार
बाह थाना क्षेत्र के ग्राम फरैरा में रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक गंभीर घटना सामने आई। 22 वर्षीय महिला पूजा का अपने पति हरिओम के साथ विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।