बाह: खरगपुर में महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की, पति और ससुर पर हत्या का आरोप
बासौनी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर में एक दर्दनाक घटना में 28 वर्षीय महिला गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद गीता के मायका पक्ष ने पति राहुल और ससुर रामनरेश पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। गीता देवी, रेपुराभदोरिया निवासी थीं, जिनकी शादी 14 साल पहले राहुल से हुई थी।