बाह: बटेश्वर में मूर्ति विसर्जन के दौरान 17 वर्षीय युवक यमुना में डूबने से बचा, नाविक को किया गया सम्मानित
बटेश्वर में शनिवार शाम साढ़े 4 बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। 17 वर्षीय सचिन, पुत्र संजय राठौर, निवासी श्यामो, आगरा, देवी मां की मूर्ति का विसर्जन करने के बाद रानी घाट पर स्नान कर रहा था। स्नान करते समय घाट पर लगी बैरिकेडिंग की रस्सी टूटने से सचिन यमुना में डूबने लगा। स्नान कर रहे अन्य लोगों ने सचिन को डूबते देखा और शोर मचाया।