बाह: बटेश्वर यमुना में मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस और भक्तों में लुका-छिपी, मिट्टी के टीले पर छोड़ी गईं प्रतिमाएं
बटेश्वर में रविवार शाम 5 के करीब दूसरे दिन भी दूर-दूर से आए देवी भक्तों ने रंग-गुलाल उड़ाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए देवी मां के भजनों का आनंद लिया। भक्तों ने यमुना के रानी घाट पर पूजा-अर्चना के बाद देवी प्रतिमाओं का यमुना में विसर्जन करना चाहा लेकिन यमुना में मूर्ति विसर्जन रोकने के लिए तैनात पुलिस फोर्स ने भक्तों को कुंड में प्रतिमाएं विसर्जित