पटियाली: मौसम बदलते ही मरीजों की संख्या बढ़ी, सीएचसी पटियाली में रोजाना 200 तक पहुंच रहे रोगी
पटियाली कस्बा स्थित सीएचसी पर मौसम बदलने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को करीब 200 मरीजों ने पंजीकरण कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि अधिकतर मरीज खांसी, जुकाम, सर्दी और खुजली के आ रहे हैं। वहीं कुत्ता और बंदर काटने के मामले भी बढ़े हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवाएं दी जा रही हैं और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।