त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे)* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया।
प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई।
दुकानदारों को अपने वाहन दुकान के सामने सड़क पर खड़े कर यातायात बाधित न करने तथा सड़क पर सामान न रखने की समझाइश दी गई।
#newsimpact #gwalior
Gwalior Police
Gwalior Gird, Gwalior | Aug 25, 2026