बेगूसराय: मुनिचक में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली से घायल युवक मामले में FIR दर्ज, 02 व्यक्ति को लिया हिरासत में
वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनिचक में बारात के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लगने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है. साथ ही सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी है. उन्होंने बताया कि 30 मई की सुबह वीरपुर थाना को सूचना मिली कि मुनीचक गांव में बारात के दौरान जयमाला होने के क्रम में हर्ष फायरिंग किया गया था.