बेगूसराय: बेगूसराय के कुंभी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पति , पत्नी एवं पुत्री को पीट-पीटकर किया घायल,
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में दबंगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी एवं पुत्री को पीट पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में तीनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।