बेगूसराय: चनौर चौर में बदमाशों में 01 व्यक्ति को पीटपीट कर किया अधमरा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
भगवानपुर थाना क्षेत्र के चनौर चौर में बदमाशों ने 01 व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया, जहां हुए इलाजरत हैं. इस संबंध में परिजन ने बताया कि देसरी निवासी लगभग 25 वर्षीय संतोष कुमार को कुछ लोगों ने बुला कर ले गया. उसे पहले शराब पिलाया फिर मारपीट की घटना किया.