बेगूसराय: नानी गांव बरैपुरा में नहाने के दौरान डूबने से 01 किशोर की मौत, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
नानी गांव बरैपुरा में नहाने के दौरान डूबने से 01 किशोर की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि 10 वर्षीय दिलखुश कुमार जिसका घर नौला है. वह अपने नानी गांव बरैपुरा में रहता था. पोखर में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई है.