कन्नौज: यूपी सरकार के महानवमी पर छुट्टी की घोषणा के बाद जिले में विकास भवन समेत कई सरकारी दफ्तर बंद रहे
कन्नौज में शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर घोषित छुट्टी के दौरान कई सरकारी दफ्तर बंद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महानवमी की छुट्टी की घोषणा गुरुवार को की गई थी। छुट्टी के आदेश के पश्चात सरकारी दफ्तरों में शुक्रवार को ताला लटकता दिखा। छुट्टी की जानकारी कुछ लोगों को नहीं थी तो फरियादी अपनी गुहार लगाने तक पहुंचे थे दफ्तरों तक पहुंचे थे।