कन्नौज: ग्वाल मैदान में भगवान श्रीराम की बारात 42 झांकियों के साथ निकली, असीम अरुण और सुब्रत पाठक भी रहे मौजूद
कन्नौज शहर के ग्वाल मैदान में आयोजित हो रही रामलीला मंचन से जुड़ी राम बारात का भव्य आयोजन किया गया। झांकी को देखने बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। मंत्री असीम अरुण और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक भी राम बारात में भगवान राम का दर्शन करने पहुंचे। भगवान राम की बारात में 42 झांकियों ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बारात में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही।