कन्नौज: जिला अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सरपेशन यूनिट की शुरुआत, मंत्री असीम अरुण ने काटा फीता
जिला अस्पताल में गुरुवार को मंत्री असीम अरुण पहुंचे जहां पर उनके द्वारा दो स्थानों पर फीता काटकर नई शुरुआत की गई जिसमें एक कार्यक्रम ब्लड कंपोनेंट सरपेशन यूनिट से जुड़ा रहा तथा दूसरा कार्यक्रम बच्चों के लिए वार्ड में प्लेयिंग एरिया से जुड़ा था। बाल रोग वार्ड में भर्ती बच्चों के मनोरंजन को लेकर यह कदम उठाया गया। ब्लड कंपोनेंट शुरुआत से जांच में लाभ मिलेगा।