विजयीपुर: गोपालगंज कोर्ट ने 11 साल पुराने मारपीट मामले में विजयीपुर थाना क्षेत्र के 3 आरोपितों को 3-3 साल की सजा सुनाई
गोपालगंज जिला सत्र न्यायालय संख्या-14 के न्यायाधीश अमित कुमार पांडेय की अदालत ने करीब 11 वर्ष पुराने मारपीट के मामले में तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सजा पाने वालों में विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपूरवा बढ़ई टोला निवासी सुरेंद्र गिरी, नरेश गिरी और अवधेश गिरी शामिल हैं। अभियोजन पक्ष से एपीपी हरेंद्र प्रताप सिंह