सारठ: झिलुआ निवासी विधवा महिला ने घर में चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी
Sarath, Deoghar | May 22, 2026 झिलुआ ग्राम-पंचायत की 23 वर्षीय आदिवासी विधवा ने बीती रात घर में चोरी होने की शिकायत शुक्रवार शाम 4 बजे थाने में दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में भुक्तभोगी विधवा ने घर के बक्से में रखा 20 हजार के चांदी के जेवरात, नगदी व 12 कांसा बर्तन की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा करने की बात कही है और कार्रवाई व सामानों की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।