भोरे: भिंगारी के समीप मुख्य पथ पर पुलिस ने एक कार से 25 कार्टून शराब किया बरामद, एक युवक को किया गिरफ्तार व दूसरा हुआ फरार
थाना क्षेत्र के भिंगारी मुख्य पथ पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक उजले रंग की कार से जहां 25 कार्टून शराब को बरामद कर लिया। वहीं एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में दूसरा साथी फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक कार में शराब रखकर लाई जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने करवाई की।