भोरे: बिश्रामपुर गांव में खेत में कूड़ा फेंकने से मना करने पर कुछ लोगों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव में अपने ही खेत में कूड़ा फेंकने से मना करने पर कुछ लोगो ने मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। बिश्रामपुर गांव निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी गुलायची देवी आरोप लगाया है कि अपने घर के पीछे खेत देखने गई थी। कुछ लोग कूड़ा फेक रहे थे।