भोरे: रामपुर में एक महिला द्वारा लोन का किस्त नही जमा करने पर माइक्रोफाइनेंस के कर्मियों ने की दबंगई, घर से निकाले गैस सिलेंडर
भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में माइक्रो फाइनेंस के कर्मियों का दबंगई करने का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला का दोष बस इतना था कि उसने लोन का किस्त जमा नहीं किया था। इतनी सी बात को लेकर कर्मी उसके घर पर पहुंच कर किस्त का पैसा मांगने लगे जब महिला ने दो दिन का समय मांगा तो इसपर कर्मी भड़क गए और घर में रखे गैस सिलेंडर और अन्य कागजात बाहर निकाल लिए।