भोरे: भोरे प्रखंड में 33 KVA ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र में बिजली हुई गुल, अंधेरे के साथ-साथ गर्मी से होने लगी लोगों को परेशानी
भोरे प्रखंड में बुधवार की रात अचानक 33 केवीए ब्रेकडाउन हो जाने से क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। क्षेत्र में अंधेरा छा गया लोग गर्मी से बेहाल होने लगे। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा रात में ही फाल्ट को खोजने का काम शुरू कर दिया गया। कुछ देर खोजने के बाद दो जगह पर फॉल्ट खोजा गया। जिसे ठीक किया गया। लेकिन उसके बाद भी बिजली सुचारू रूप से नहीं ठीक हो सका।