भोरे: कुवारीडीह में सदस्यता अभियान को सफल बनाने पहुंचे पिछड़ा व अति पिछड़ा कल्याण मंत्री, कार्यकर्ताओं ने कियाजोरदार स्वागत
भोरे प्रखंड क्षेत्र के कुआरीडीह खेल मैदान में भाजपा की सदस्यता को सफल बनाने बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि साहनी पहुंचे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से जोरदार स्वागत किया। सदस्यता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत किया।