भोरे: बनरहा के समीप पुलिस ने कार्रवाई कर 45 लीटर शराब व दो बाइक जब्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार
थाना क्षेत्र के बनरहा के समीप पुलिस ने कार्रवाई कर 45लीटर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। वही दो बाइक को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने बनरहा के समीप कार्रवाई की। गिरफ्तार व्यक्ति फुलवरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।