प्रतापगढ़: लीलापुर इलाके में तैनात लेखपाल पर जमीन दिलाने के नाम पर दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज
देल्हूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने लीलापुर में तैनात लेखपाल पर जमीन का विवाद सुलझाने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। सीओ ने गुरुवार दोपहर 2 बजे बताया की पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देल्हूपुर थाने में लेखपाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।