अशोक नगर: अशोकनगर में नर्सरियों की नीलामी होगी, तय तारीखों पर आम और कटहल की लगेगी बोली
अशोकनगर की शासकीय नर्सरी मलखेडी में आम की नीलामी 13 अप्रैल को, चंदेरी के पिपरोद की नर्सरी में आम एवं कटहल की नीलामी 15 अप्रैल को मुंगावली की गुपलिया की नर्सरी में आम एवं कटहल के लिए 16 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से नीलामी रखी गई है। ईसागढ़ की जंघार की नर्सरी में भी आम एवं कटहल की नीलामी 17 अप्रैल को होगी। सभी जगह नीलामी दोपहर 2 बजे से संपन्न होगी।