कुंडा: करेटी पुल के पास आकाशीय बिजली गिरने से दुकान में लगी आग, एक युवक झुलसा
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के करेटी पुल के पास मंगलवार रात आकाशीय बिजली गिरने से राजा रामपाल की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का सामान राख हो गया। इस हादसे में विश्वास पाल नामक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना का लाइव वीडियो बुधवार सुबह 11 बजे वायरल हुआ है। परिजनों ने उसे तत्काल कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहाँ उसका उपचार जारी है। घटना से इलाके में हड़कं