बिछिया: अंजनियां में 11वीं कक्षा के छात्र ने संभाली परिवार की विरासत: मिट्टी के गणेश बनाकर दे रहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश!
बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनियां में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी बीच 11वीं कक्षा के छात्र सत्यम झा अपनी कला के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। सत्यम अपने हाथों से गणेश जी की मूर्ति तैयार कर रहेl आज 2 सितंबर, बुधवार सुबह 10 बजे Public App की टीम सत्यम के घर पहुंची और उनसे बातचीत कर यह वीडियो तैयार किया है l