कुल्लू: ढालपुर मैदान में लगाया गया फवारा, विधायक सुंदर ठाकुर ने किया शुभारंभ, कहा- मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयासरत
Kullu, Kullu | Sep 26, 2025 कुल्लू जिला मुख्यालय के ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में लगाए गए फव्वारे का आज कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ढालपुर के मैदाने के सौंदर्यीकरण का भी लगातार कार्य किया जा रहा है। यहां पर मैदान के सौंदर्यीकरण को।लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिससे मैदान का स्वरूप और निखर कर सामने आएगा।