#चित्रकूट
वायरल वीडियो मऊ तहसील अंतर्गत इटवा पंचायत के महुलिहा (शिवधारी) पुरवा का है जहां 500 मीटर सड़क न होने की वजह से गर्भवती महिला को झोली बनाकर एंबुलेंस तक ले जाना पड़ा । बताया जा रहा है कि रास्ते में ही प्रसव हो गया और बच्चा भी खत्म हो गया ! सड़क न होने की वजह से कई बार पूर्व में भी इस गांव में घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग जल्द से जल्द बनाने की मांग की है ।