पटियाली: बहोरनपुरा के पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी बने श्री राजपूत करणी सेना के कासगंज जिला उपाध्यक्ष
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुरा निवासी पुष्पेंद्र सिंह सोलंकी उर्फ टेनी दादा को श्री राजपूत करणी सेना, उत्तर प्रदेश का कासगंज जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2027 तक रहेगा। संगठन ने उनसे अनुशासन व निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों के निर्वहन की अपेक्षा की है। नियुक्ति पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।