तरैया: सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक ने तरैया थाना का निरीक्षण किया
Taraiya, Saran | Aug 25, 2026 सारण के वरिय पुलिस अधिक्षक रौशन कुमार ने तरैया थाना का निरीक्षण सोमवार की रात्री ग्यारह बजे किया इस दौरान उन्होंने थाना के हाजत ,परिसर एवं मालखाना का निरीक्षण किया तथा थाना में सभी तरह के संधारित पंजी का जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इस क्रम में मौके पर वरिय पुलिस अधीक्षक के साथ एसडीपीओ ,पुलिस निरीक्षक व थानाध्यक्ष के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।