सहार: एकवारी में 64 लाख से बनेगा स्वास्थ्य उपकेंद्र, खुश दिखे ग्रामीण, कहा- अब गांव में ही मिलेगा बेहतर इलाज, निर्माण शुरू हुआ
Sahar, Bhojpur | Apr 7, 2026 सहार प्रखंड क्षेत्र के एकवारी गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। जिला परिषद की ओर से करीब 64.49 लाख रुपये की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।यह योजना सहार-पर्वी की जिला पार्षद एवं स्वास्थ्य विभाग की स्थायी समिति सदस्य मीना कुमारी की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई है।