स्वास्थ्य विभाग ने भवाली सेनिटोरियम का निरीक्षण किया। बुधवार चार बजे सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से इस स्थान पर सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल स्थापित किया जाएगा। मौजूदा टीवी सेनिटोरियम को विकसित कर चेस्ट स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।