हुज़ूर: भोपाल के कोलार में एमबीबीएस छात्रा ने आत्महत्या की
Huzur, Bhopal | Mar 12, 2025 भोपाल के कोलार इलाके की दृष्टि सिटी में एमबीबीएस छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह राधा कृष्णा मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी और किराए के फ्लैट में रहती थी। मौत से 3 घंटे पहले ही उसने अपने माता-पिता से मुलाकात की थी और बताया था कि उसे एक दिन की छुट्टी मिली है। घर नहीं जाना चाहती, भोपाल में ही होली मनाऊंगी।