श्री परमधाम मंदिरश्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 18 सावन मास में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का प्रतिदिन तरह-तरह से श्रृंगार किया गया। पूजा गर्ग ने बतलाया कि ऋंगार में प्रतिदिन 108 की पवित्र अंक का विशेष ध्यान रखते हुवे कभी कमल से, कभी रजनीगंधा से, कभी बेलपत्र से,कभी गुलाब से कभी धतूरे से कभी भांग से, कभी फलों से भगवान गणेश के रूप में कभी अर्धनारीश्वर के रूप में कभी हनुमान जी के रूप में कभी महाकाल के रूप में प्रतिदिन प्रभु को नए स्वरूप में सजाया गया। सजाया भी ऐसा गया आंखों को मनभावन साक्षात जैसे भगवान ही नेत्रों के सामने विराजमान हो।
पवित्र श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार भगवान शंकर को 108 द्रव्यों का भोग प्रसाद लगाया गया।
पूजा गर्ग के साथ गीतिका गर्ग, सृष्टि, रजनी सिंह ,पूजा बंसल, ऋतु, रश्मि, मीनाक्षी, कमलेश, ममता, हिमानी, सुषमा ,सीता, विभा, स्वाति इत्यादि महिलाओं ने भगवान शंकर और माता पार्वती के ऋंगार में साथ दिया।