*देवेंद्रनगर में रेत का ‘खेल’ बेखौफ! ट्रैक्टरों की भरमार, खनिज विभाग की कार्रवाई पर बड़े सवाल*
रेत के ओवरलोड ट्रैक्टरों से पटी सड़कें! देवेंद्रनगर में नियमों की उड़ रही धज्जियां?
⚡ देवेंद्रनगर में कौन रोक रहा रेत के पहियों को? कार्रवाई के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे ट्रैक्टर!
देवेंद्रनगर में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लगातार आवाजाही को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। खनिज विभाग की पूर्व कार्रवाई के बावजूद यदि हालात जस के तस हैं, तो आखिर निगरानी और कार्रवाई कितनी प्रभावी है?
*सूत्रों का दावा है कि कुछ रेत से भरे ट्रैक्टर कथित “सिस्टम” के तहत यहां तक पहुंचते हैं। चर्चा यह भी है कि रास्ते में अलग-अलग जगहों पर कथित रूप से “एंट्री” दी जाती है और इसी को स्थानीय स्तर पर “सिस्टम” कहा जाता है।*
⚠️ हालांकि एंट्री और सिस्टम से जुड़े इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसकी सच्चाई जांच का विषय है।
❓ *सवाल सीधा है—अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक है तो फिर ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टरों की इतनी भरमार क्यों?*
👉 अब देखना होगा कि खनिज विभाग और प्रशासन इस कथित “सिस्टम” की जांच कर सच्चाई सामने लाते हैं या फिर रेत के पहिए यूं ही बेखौफ घूमते रहेंगे।
Panna, Panna | Sep 14, 2026