मुरादाबाद: कैंप कार्यालय पर डीएम की अध्यक्षता में राम गंगा नदी किनारे हुए, अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में बैठक संपन्न
डीएम मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर रामगंगा नदी के किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन के निर्देश के क्रम में रामगंगा नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाए। उन्होंने सभी सम्बंधित विभाग को जल्द उक्त कार्यवाही पूरी करने निर्देश दिए है।