मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने काम से वापस लौटते वक्त एक युवक पर लगाया, मारपीट और पैसे छीनने का आरोप
मझोला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति काम पर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में एक युवक ने रोककर, उसके साथ मारपीट करते हुए, उसके पैसे छीन लिए। घायल हुए व्यक्ति को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए व्यक्ति ने बताया, वह काम पर से आ रहा था, रास्ते में युवक ने उसके साथ मारपीट कर पैसे छीन लिए है।