मुरादाबाद: शिवसेना ने की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर, पीएम के नाम एडीएम सिटी को दिया ज्ञापन
शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारियों ने पेपर लीक को लेकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन एडीएम सिटी द्वारा प्रेषित किया, शिवसेना ने नीट व यूजीसी नेट पेपर लीक एवं देश में बढ़ते पेपर लीक के कारण विगत 10 वर्षों में 70 पेपर लीक होने पर, भारत सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग रखी है।