मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम पर किया गया हमला, जेई और लाइनमैन घायल
थाना भोजपुर इलाके में जांच करने गए टीम पर बिजली चोरी करने वालो ने जान लेवा हमला कर दिया , जिसमें बिजली विभाग के जेई और लाइन मेन को गम्भीर चोट लगी है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पीड़ित जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाना भोजपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है, प्रार्थना पत्र मिला है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।