जोकीहाट: चिरह-तुरकैली मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत, एक की हालत गंभीर
जोकीहाट थाना क्षेत्र के चिरह तुरकैली मार्ग स्थित मटियारी की ओर से आ रही एक लकड़ी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से एक व्यक्ति मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बना है। मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बनी है।जिसे जोकीहाट थाना पुलिस द्वारा सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया।